फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के विरोध में चक्काजाम

Sun, 16 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के गोसाईंपुर बिहरोजपुर गांव निवासी युवक को कौलापुर के कुछ लोगों ने शनिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। नाराज गोसाईपुर निवासी ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम कर दिया। वे हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गोसाईपुर बिहरोजपुर डाक्टर बिंद (38) के भाई की कौलापुर में चाय-पान की दूकान है। डाक्टर भी दूकान के काम में भाई का हाथ बंटाते हैं। बताते हैं कि शनिवार को शाम करीब छह बजे किसी बात को लेकर कौलापुर के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। वे लोग डाक्टर की पिटाई कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया। उधर घटना से नाराज घायल के परिवारीजनों और गोसाईपुर के ग्रामीणों ने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जीटी पर चक्काजाम कर दिया। सात बजे लगा जाम रात करीब सवा आठ बजे तक चला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ एसएस पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें