फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ओएसी रग्स को बेस्ट कारपेट ऑफ द ईयर का पुरस्कार

विज्ञापन
एक्सपो में मंगलवार को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार पाए कालीन उत्पादक। स्रोत-आईआईसीटी
विज्ञापन
विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कारपेट एक्सपो के दौरान नवसृष्टि-2026 प्रतियोगिता के तहत उत्कृष्ट कालीनों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कृत कालीनों के उत्पादकों को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) चेयरमैन ने सम्मानित किया। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के निदेशक डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि पुरस्कार का आधार नवीनता, नवीन डिज़ाइन व टिकाऊपन रहा।
कहा कि पहली बार हो रही ऐसी प्रतियोगिता में केवल 19 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, लेकिन अगले वर्ष से प्रतियोगिता में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। प्राप्त प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने नवीनता के लिए जोहा फ्लोर कवरिंग्स, नवीन डिज़ाइन के लिए संयुक्त रूप से गैलरी व कवीरा एक्सपोर्ट्स और टिकाऊपन में आईसीटी भदोही को प्रथम पुरस्कार मिला। बेस्ट कारपेट ऑफ द ईयर का पुरस्कार ओएसी रग्स दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया। सीईपीसी चेयरमैन कैप्टन मुकेश गोम्बर ने कहा कि अगले वर्ष भागीदारी बढ़ाने के लिए सीईपीसी सहयोग करेगी। निर्णायक मंडल में आईआईटी दिल्ली की प्रो.दीप्ति गुप्ता, एनआईटी जालंधर के प्रो.अरुणांशु मुखोपाध्याय, एनआईडी अहमदाबाद डॉ.जगदीश कुमार, निफ्ट वाराणसी के डॉ.सत्येंद्र कुमार मिश्र तथा एवं बीएचयू की प्रो.जसमिंदर कौर शामिल रहीं। अंत में प्रो.एसके पाल ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

आयोजन में आईआईसीटी की डॉ.बेट्टी दास गुप्ता, डा.हिमान्शु महापात्रा, डॉ.अतानु मन्ना व दर्पण सिंह आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर पीयूष बरनवाल, सीईपीसी ईडी डा.स्मिता नागरकोटी, उमेश गुप्ता, फराज़ अंसारी, रोहित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें