फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी उपद्रव मामले में फरार चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फाइल फोटो: 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के बाद स्टेशन रोड का दृश्य - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। शहर में एनआरसी और सीएए के विरोध में गत वर्ष 20 दिसंबर को हुए आंदोलन के बाद उपद्रव मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते से बाहर निकाल लिया है। पुलिस ने बीती रात मुकदमे में नामजद और पोस्टर से चिह्नित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर पुलिस का दबाव बढ़ते ही पिछले दो दिन में छह लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है। पुलिस ने कहा कि कोरोना के खिलाफ संघर्ष के चलते फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

कालीन नगरी में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों जुलूस निकाला था। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने जुलूस में शामिल लोगों से बातचीत कर उन्हें लौटने का आग्रह किया था जिसके बाद भीड़ उपद्रव पर उतर आई थी। जिसमे पुलिस ने 27 लोगों को नामजद तथा 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में 59 अज्ञात उपद्रवियों की पहचान के लिए उनके फोटो वाला पोस्टर जारी किया था। जिसमे से 17 उपद्रवियों की पहचान भी हुई थी। इस बीच कोरोना महामारी आ जाने के बाद मामले से पुलिस ने ध्यान हटा लिया था।
कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि कल रात कासिम पुत्र अयूब घमहापुर, कल्लू अंसारी पुत्र मजीद कटरा बाजार, इमरान पुत्र खुर्शीद जमुंद तथा अब्दुरर्हमान पुत्र रिजवानुर्रहमान जल्लापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया कि सोमवार को दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था जबकि मंगलवार को चार लोगों ने सरेंडर किया। मामले में पूर्व में गिरफ्तार लगभग दो दर्जन लोगों की जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें