फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रवासियों का भी बनेगा गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के कारण मुंबई समेत दूसरे शहरों से घर आए प्रवासियों को भविष्य में गंभीर इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब उन्हें और उनके परिवार को पांच लाख तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत का गोल्डेन कार्ड बनेगा। शुरूआत में 70 प्रवासियों का कार्ड बनाया जा रहा है। 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण देश में दो से ढाई माह तक लॉकडाउन रहा। जिसके कारण देश के अलग-अलग शहरों में रोजी-रोटी के जुगाड़ में गाए कामगारों, श्रमिकों को घर लौटना पड़ा। काम न मिलने और परिवार का जीवकोपार्जन करने में उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से मिलने वाली तमाम सुविधाओं के बाद भी समस्याएं खत्म नहीं हो रही है। अब सरकार ने प्रवासी और उनके परिवार को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड मुहैया करा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शासन से सौ प्रवासियों की सूची आई है। जिससे प्रथम चरण में उतने प्रवासियों का कार्ड बनेगा। उसके बाद अन्य लोगों का भी कार्ड बनाया जाएगा। इन प्रवासियों के प्रत्येक सदस्य का इलाज इस योजना में पैनल अस्पतालों में मिलेगी।
योजना में पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जुलाई के अंत तक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन लिया जाए। बताते चलें कि जिले में एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारक हैं। अब तक सैकड़ों की संख्या में कार्डधारक योजना का लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें