ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, तहसील दिवस संदर्भ की समीक्षा की गई। इसमें डिफाल्टर श्रेणी और असंतुष्ट फीडबैक से जुड़े अधिकारियों से डीएम ने नाराजगी जताई। विद्युत निगम की समीक्षा के दौरान आईजीआरएस में खराब प्रगति होने पर एक्सईएन ज्ञानपुर और भदोही को नोटिस जारी की।
उन्होंने सभी विभाग के अफसरों से कहा कि ऐसे ही पूरे मनोयोग से कार्य करें। जिससे जनपद की रैंक अच्छी बनी रहे। शिकायतों को अधिकारी कटेगरी वाइज कर सही ढंग व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गंभीर है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए। अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस का पैरामीटर बदल गया है। असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण कराए। इस दौरान एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, विजय नारायण सिंह आदि रहे।