फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पॉश मशीन बंद मिलने पर छह दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की टीम ने भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील की 33 उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद आवंटन, रजिस्टर समेत पॉश मशीन की जांच की। छह दुकानदारों के यहां पॉश मशीन में कमी मिलने पर नोटिस जारी किया। उर्वरक के 10 सैंपल जांच के लिए लिया।
विज्ञापन

जिले में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। किसान अब गेहूं की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। जिसके लिए वह डीएपी समेत अन्य उर्वरक सहेजने में जुट गए हैं। उर्वरक की कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने के लिए डीएम ने टीम गठित की है। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने भदोही, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्रा ज्ञानपुर और एडीओ कृषि अजीत कुमार ने औराई तहसील की कुल 33 दुकानों की जांच की। इस दौरान छह दुकानों पर पॉश मशीनें बंद मिलने और खराबी होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को हिदायत दिया कि उर्वरक बिक्री नियमानुसार करें। किसानों को दिक्कत होगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें