फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च का ब्योरा नहीं देने पर चार प्रत्याशियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में खर्च का ब्योरा नहीं देने पर चार प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पांच मार्च तक चुनाव खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जिले में अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। जिले की तीन विधानसभा सीटों ज्ञानपुर, औराई और भदोही से कुल 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तीन चरणों में प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना है। पहली बार लेखाजोखा नहीं देने पर प्रत्याशियों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन मंगलवार को दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक चार उम्मीदवारों ने चुनाव खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेंद्र पति त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर औराई विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी बबिता तथा भदोही में श्याम लाल, श्वेता कुमारी, पंकज कुमार द्विवेदी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में व्यय प्रेक्षक एन संजय गांधी ने प्रत्याशियों के खर्च की जांच की। इस दौरान प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों के विभिन्न मदों में हुए खर्च का अवलोकन किया। जांच में कई प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर, मूल बाउचर में कमियां मिलीं। कुछ के व्यय रजिस्टर में अधूरी जानकारी मिली। इसको लेकर व्यय प्रेक्षक ने नाराजगी जताई। उन्होंने पांच मार्च को होने वाली तीसरी जांच में व्यय रजिस्टर ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि चुनाव से जुड़े एवं अन्य मदों में खर्च का ब्योरा पांच मार्च को अनिवार्य रूप से लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें