फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चिकित्सक को सेवा समाप्ति का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने मंगलवार को सीएचसी सुरियावां समेत कई उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही में एक महिला चिकित्सक को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया।
विज्ञापन

हिदायत दी कि सुधार न होने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। वह सुबह 10 बजे उपकेंद्र जमुनीपुर अठगवां पहुंचे। वहां पता चला कि एएनएम की माता का देहांत हो गया है, इसलिए एएनएम घर गई हुई हैं। 10 फरवरी से उन्हें निरंतर आने का निर्देश दिया गया।
सरायक्षत्रशाहपुर में सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली। इसे लेकर हिदायत दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में चिकित्साधिकारी समेत अन्य कर्मचारी एप्रेन पहने नहीं मिले। जिस पर नाराजगी जताई। यहां पर अनुपस्थित डॉ. आलोक बिंद का सात दिन का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहीं डॉ. प्रियंका पांडेय को 29 जनवरी को न आने पर सेवा समाप्ति का अल्टीमेटम दिया गया। इसी क्रम में उपकेंद्र अजयपुर का निरीक्षण कर सीएमओ ने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें