फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

Wed, 04 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में मंगलवार को औराई तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के 73 मामले आए, जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। डीएम ने तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोहिया ग्राम सभाओं के निर्माण/विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं।  इस दौरान विभिन्न विभागों से 73 फरियादियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें पांच का निस्तारण तत्काल किया गया और शेष को संबंधित विभागों को दिया गया। तहसील दिवस के दौरान औराई ब्लॉक कार्यालय के समीप रहने वाले मुहसर बस्ती के दर्जनभर से अधिक लोग डीएम के पास पहुंच गए। मुसहरों ने डीएम से कहा कि पानी के लिए ब्लॉक कार्यालय को फांदकर अंदर आते हैं। रहने के लिए आवास की सुविधा नहीं है। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को तीन दिन के अंदर हैंडपंप लगाने और आवास के लिए चयिनत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी पीके मिश्र, सीडीओ आरपी मिश्र, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, परियोजना निदेशक संत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के 72 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें