फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाल संसद के चुनाव के लिए किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए स्कूलों में भी चुनाव कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर में बाल संसद के गठन के लिए नामांकन किया गया। प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री पद के तीन-तीन पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाल संसद के चुनाव को लेकर सुबह गहमागहमी रही। छात्र-छात्राओं ने नामांकन किए। इसमें प्रधानमंत्री, पुस्तकालय मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री, खेल मंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वच्छता मंत्री के पदों के लिए 30 विद्यार्थियों ने नामांकन किए। बच्चों ने घोषणापत्र जारी किए। गया। जिसमें विद्यालय की प्रगति के लिए अपने इरादों और नीतियों की जानकारी दी। जांच में चार नामांकन पत्र निरस्त किए गए जबकि 15 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए लिया। 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें अंकुश कुमार यादव, पवन पाल और अमन पटेल प्रधानमंत्री, लक्ष्मी और सौम्या पाल शिक्षा मंत्री, यश सरोज और किशन राजभर पुस्तकालय मंत्री, दीपक और लक्ष्य कुमार प्रचेता सांस्कृतिक और खेल मंत्री, आयुष यादव और नैंसी सरोज स्वास्थ्य मंत्री पद के लिए योग्य मिले। 11 मई को सुबह आठ बजे से विद्यालय परिसर में मतदान और बाद में मतगणना होगी। बाल संसद चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह, चंद्र भूषण मिश्र, सूर्य भूषण पटेल, वीरेन्द्र कुमार, सुशील सिंह, जय प्रकाश पटेल और राजू यादव की ओर से कराई जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह बाल संसद के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें