फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दो पदों के लिए 10 जनवरी को नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी। उसी दिन अध्यक्ष समेत दो पदों के लिए नामांकन होगा। इसके बाद प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी। अभी तक दावेदार खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन नामांकन के दिन तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यशाला के आयोजन के बाद जिला स्तर पर प्रक्रिया शुरू होगी। 10 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इसके बाद नामांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में जिले के मंडल अध्यक्ष संबंधित दावेदारी का प्रस्ताव करेंगे। जिसका अनुमोदन जिले के विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे। बाद में प्रदेश नेतृत्व की ओर से अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें