फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने देखी हकीकत

विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में राशन वितरण का जायजा लेते जिले के नोडल अधिकारी एके अवस्थी दाएं। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी रखने के लिए शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी एके अवस्थी शुक्रवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने तीनों तहसीलों में राशन वितरण और शेल्टर होम को देखा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों तक राशन और पकापकाया भोजन समय से पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

कोविड-19 के मद्देनजर शासन की ओर से हर जिले को राहत सामग्री संग दवाएं भेजी जा रही हैं। सभी की निगरानी रखने के लिए एक एक नोडल अधिकारी को नामित किया है। जिले के नोडल अधिकारी एके अवस्थी शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिले में आए। अपर एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव के साथ उन्होंने जीआईसी के सामने बने शेल्टर होम को देखा। वहां के प्रवासी मजदूरों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उसके बाद ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में राशन वितरण की प्रगति को देखा। इस दौरान कम्यूनिटी किचन में पहुंचकर व्यवस्था देखा और संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंदों तक राशन और भोजन समय से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें