फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चेहल्लुम पर्व पर सुरक्षा में न बरती जाए कोताही

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण पर जोर दिया गया। सभी विभागों को समय से जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि चेहल्लुम पर्व पर जिले के विभिन्न मजारों, मस्जिदों एवं घरों में परंपरागत रूप से झांकियां सजाई जाती हैं, जिनके दर्शन के लिए देर रात तक महिला, पुरुष एवं बच्चों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने नगरीय निकाय क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाते हुए चूना छिड़काव, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया कि जिन मार्गों से ताजिया एवं झांकियां गुजरेंगी, वहां जर्जर अथवा नीचे लटक रहे विद्युत तारों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। सीएमओ से कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को अलर्ट मोड पर रखा जाए। एसपी अभिनव त्यागी कहा कि चेहल्लुम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इस मौके पर एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह, एएसपी शुभम अग्रवाल समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें