फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: न कोई शुल्क न जुर्माना, सात निकायों में सज रहीं 22 अस्थायी सब्जी मंडियां

विज्ञापन
गोपीगंज तुलसी सिनेमा हाल के सामने सड़क पर सब्जी मंण्डी से लगा जाम। संवाद - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल बच्ची को ले जाते लोग।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के बाजारों में लग रही अस्थायी सब्जियों मंडियों के कारण पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इन अस्थायी मंडियों से न तो कोई शुल्क लिया जा रहा है और न ही कभी कोई जुर्माना लगाया जा रहा है। पटरियों पर सड़कों के किनारे तक सजी सब्जियों की दुकानों के कारण अक्सर जाम लगता है। सात निकायों में कम से कम 22 जगहों पर सब्जियों की अस्थायी मंडियां लगाई जा रही हैं। इससे अतिक्रमण व गंदगी की समस्या रहती है।
विज्ञापन

जिले में भदोही व गोपीगंज नगर पालिका और ज्ञानपुर, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया और खमरिया जैसी नगर निकाय हैं। निकायों में पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। कई बार प्रशासन की टीम के द्वारा अतिक्रमण पर कार्रवाई भी की जाती है। दुकानदारों के द्वारा पटरियों पर किए जा रहे अतिक्रमण को खाली तो करा दिया जाता है, लेकिन निकायों में जगह-जगह सजने वाली अस्थायी सब्जी मंडियों को लेकर अब तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बन सकी है। लगभग हर निकायों में तीन से चार जगहों पर सब्जी की दुकानें सजती हैं। ज्ञानपुर में दुर्गागंज तिराहा, शीतल पाल चौराहा और पटेल नगर, भदोही में गजिया फ्लाईओवर के नीचे, रजपुरा तिराहा, दरोपुर रामलीला मैदान चौराहा पर अस्थायी मंडियां लगती हैं। गोपीगंज में मिर्जापुर सड़क, खड़हट्टी मोहाल, सदर मोहाल, केड़वड़िया फाटक और पड़ाव, घोसिया में पुलिस चौकी पास, मुख्य बाजार, फ्लाईओवर के पास, खमरिया में खड़वापुर, नईबाजार में चांदनी चौक, उत्तर फटका व ईदगाह और सुरियावां में अशोक नगर, इंदिरा नगर कोतवाली के पास, गल्ला मंडी, बाइपास के पास सब्जी की अस्थायी मंडियां लगती हैं।
वेंडिंग जोन में लग रही चाय-नाश्ते की दुकानें
जिले की सातों की निकायों में वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। इन सभी में उद्देश्य यही था कि सब्जी की अस्थायी दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन सातों निकायों में बने वेंडिंग जोन में अब तक केवल सात से आठ दुकानें ही लग सकी हैं। उसमें भी अधिकतर चाय, पानी और नाश्ता वाली दुकानें हैं। अन्य वेंडिंग जोन खाली पड़े हैं। जिससे इसकी उपयोगिता शून्य हो गई है।
विज्ञापन

15 लाख से बनी मंडी, नहीं हो पा रही है उपयोग
भदोही नगर में वार्ड नंबर दरोपुर में 2012 में स्थायी सब्जी मंडी बनाई गई थी। नगर पालिका करीब 15 लाख से दरोपुर वार्ड में रामलीला मैदान के पास टीनशेड, चबूतरा इत्यादि बनाकर सब्जी मंडी का निर्माण कराया था। उस समय तत्कालीन एसडीएम ने पूरे बाजार में लगने वाली सब्जी को दुकानों वहां स्थानांतरित किया था। इस बीच जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद हो गया और मामला कोर्ट चला गया है, तब से कोर्ट का स्थगन आदेश है। जिससे उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें