फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कागजी पेंच में फंसा 530 किसानों का नौ करोड़ मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

जिले के नथईपुर-इमामगंज मार्ग में अपनी जमीन देने वाले 530 किसानों को करीब चार महीने बाद भी मुआवजे नहीं मिला है। कागजी पेंच में नौ करोड़ का मुआवजा किसानों को नहीं मिल सका है। 16 गांव के प्रभावित 1062 किसानों में आधे के करीब को मुआवजा मिल चुका है जबकि शेष को देने की प्रक्रिया चल रही है। ज्ञानपुर से नथईपुर, कारीगांव होकर प्रयागराज के इमामगंज तक 25 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है। इस मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आवागमन में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए करीब दो साल पहले इस सड़क को चौड़ीकरण योजना में शामिल किया गया। अधिकांश हिस्से में सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे नहीं हटने के कारण कार्य लंबित है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान नथईपुर, कारीगांव सहित 16 गांवों के किसानों की जमीन का आंशिक अधिग्रहण किया गया था। अंश निर्धारण के लिए जटिलताओं के कारण करीब एक वर्ष से अधिक समय तक किसानों की सूची तैयार करने में विलंब हुआ। लंबे प्रयास के बाद अंततः प्रभावित किसानों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया, हालांकि अब भी कागजी पेंच के कारण शत-प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले 1062 किसानों को 18 करोड़ का मुआवजा दिया जाना था, लेकिन अब तक करीब 530 को यह रकम नहीं मिल सकी है। विभाग का दावा है कि जल्द ही किसानों को मुआवजा मिल जाएगा, लेकिन कागजी जटिलताओं के कारण शत-प्रतिशत वितरण की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


नथईपुर-इमामगंज मार्ग के चौड़ीकरण में 1062 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। सभी का मुआवजा तय कर लिया गया है। करीब 18 करोड़ में आधे किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। 530 को मुआवजा दिया जाना है। कागजी दिक्कतों से वितरण में देरी हुई। विभाग की ओर से गांव में डुगडुगी बजवाई गई है। जल्द ही किसानों को मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। - संदीप कुमार सरोज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें