फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 17 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिन बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। रात का पारा 17 डिग्री पहुंच गया है। अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिनभर बादलयुक्त मौसम रहा, धूप-छांव के संग बादलों की आवाजाही लगी रही। वहीं सुबह के वक्त धुंध रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में रात के तापमान करीब दो डिग्री कमी देखा जाएगा। इससे रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार से ही अधिकतम, न्यूनतम तापमान 30 और 18 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन हवा की दिशा बदलते ही शुक्रवार को रात के पारा में एक डिग्री की कमी आई। तापमान 18 से 17 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सुबह के वक्त हल्की धुंध भी देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। कोहरे जैसी स्थिति बनी रही। जिससे दृश्यता 40 मीटर तक रही। बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बदलते मौसम से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें