कोइरौना कलिंजरा मार्ग पर स्व. मुरलीधर पांडेय स्मृति द्वार का उद्घाटन करते ज्ञानपुर विधायक विपुल
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के खैदौपुर कोइरौना में जनसंघ के पूर्व विधायक दिवंगत पंडित मुरलीधर पांडेय की स्मृति में स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया। 10 लाख रुपये से हुए स्मृति द्वारा ज्ञानपुर निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद उद्घाटन किया। कहा कि पूर्व विधायक पंडित मुरलीधर पांडेय के विचार और जनसेवा के कार्य सदैव याद किए जाएंगे।
उन्होंने सीतामढ़ी स्थित परिवहन बस अड्डे का नाम शीघ्र ही मुरलीधर पांडेय के नाम पर रखने की घोषणा की। क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना और पक्का पुल निर्माण को मंजूरी मिली है। सराय जगदीश रेलवे हाल्ट पर धनतुलसी जंगीगंज सड़क पर ओवरब्रिज सहित कई विकास योजनाएं भी स्वीकृत हुई हैं। मौके पर भाजपा नेत्री रेनू पांडेय, नागेंद्र सिंह, अर्चना शुक्ला, विमल मिश्रा, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवानंद पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन रेनू पांडेय, संचालन माता स्वरूप शुक्ला ने किया।