फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षण तकनीक अपनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एसआईईटी और एडूलीडर्स उत्तर प्रदेश की आयोजित वेबिनार में मंगलवार को परिषदीय शिक्षकों को शिक्षण के दौरान हमेशा नई तकनीकों और कौशल के प्रयोग की जरूरत पर बल दिया गया। ऑनलाइन वेबिनार में एसआईईटी की डायरेक्टर ललिता प्रदीप ने बच्चों में कुशल नेतृत्वकर्ता के गुणों के विकास पर जोर दिया। कहा कि बच्चों को शिक्षा इस तरह दी जाए कि उनमें नेतृत्व की भावना भी विकसित हो। इससे वह आगे बढ़कर जिम्मेदारियां लेंगे।
विज्ञापन

एक्सपर्ट के रूप में पुणे से जुड़े एडूवार्ता के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र दास ने विद्यालय में नवीन विधाओं और प्रयोगों पर विचार साझा किए। बताया कि किसी भी इनोवेशन के लिए चार स्तंभ जरूरी हैं। क्षमता निर्माण, संरचना, विद्यालय का माहौल एवं संस्कृति और योजना। डॉ. दास ने कहा कि किस प्रकार हम विद्यालय विकास के लिए नवोन्मेष मैट्रिक्स तैयार कर सकते हैं। विद्यालय में गुणवत्ता युक्त नेतृत्व का विकास करने के टिप्स भी उन्होंने दिए। कहा कि जितना हो सके हमें अपने में सुधार करना चाहिए। उसको देखकर अन्य लोग भी जुड़ते चलेंगे। वेबिनार में दिल्ली के अध्यापक रवि तेहलान और कार्यक्रम के प्रणेता डॉ. सर्वेष्ठ मिश्रा ने भी शिरकत की। संयोजक मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आठ जून से 20 जून तक प्रतिदिन दो घंटे होगा। कार्यक्रम में इसके अलावा प्रमोद कुमार यादव, उर्मिला, पियाली, छाया, सपना, सुनीता तिवारी, हुस्ने आरा, शिल्पी प्रिया, दीपाली, यास्मीन, नीतू, इंदू, इकबाले आफताब, सतीश, सीमा, शाहीन, अनिल भट्ट, अपराजिता, अंकिता, कमला, ऋचा, अनिता, अनिता कुशवाहा, आकांक्षा शंखधर, रितिका, कुसुमलता, साबिर, पंकज, पुष्पा ठाकुर, साक्षी, पुष्पा, विमल, अनुपम, गुंजन, अंजू, श्रद्धा, पूजा, प्रभात, सल्तनत एकराम, आमरीन, नुरुल हसन, गुलाम साबिर, रवींद्रपटेल, नीरज, रामलाल सिंह यादव, विजय गुप्ता, तबस्सुम, अर्चना, रचना, ममता तिवारी, रेखा जायसवाल, नरेंद्र कुमार, विनोद वर्मा अनिल, विजय पाल, समेत 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें