फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों समेत 12 नए मरीज मिले

विज्ञापन
मोढ़ के रबरनपुर गांव से संक्रमित को लेकर जाती एंबुलेंस। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना संक्रमित मरीजों के सामने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीन बच्चों समेत 12 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज पाए गए। सभी प्रवासी हैं। इसके साथ जिले में कोरोना पाजीटिव की संख्या 102 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को भदोही सीएचसी में बनाए गए क्वांरटीन सेंटर भेज कर भर्ती कराया। सुरियावां क्षेत्र के मोढ़ डीह क्षेत्र के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव हैं। पूरा परिवार हफ्तेभर पूर्व मुंबई से आया था। इसमें पति-पत्नी के अलावा आठ साल का पुत्र और छह साल की पुत्री शामिल है। 11 जून को उनका सैंपल जांच के लिए भेजकर होम क्वांरटीन किया गया था। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो पूरा परिवार पॉजिटिव निकला। सुरियावां क्षेत्र के महुआपुर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभोली क्षेत्र के गड़ौरा निवासी 36 साल की मां और उनका आठ साल का बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं। वह परिवार के साथ हफ्तेभर पूर्व मुंबई से आए थे। ज्ञानपुर क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी युवक भी गत दिनों बाहर से आया था। 10 जून को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव निकला। चौरी क्षेत्र के बरैला गांव का 28 वर्षीय युवक सप्ताहभर पूर्व मुंबई से गांव आया था। 10 जून को भेजे गए सैंपल में वह भी पॉजिटिव मिला। गोपीगंज के 54 वर्ष के पिता और 28 वर्ष के पुत्र दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरीजों को भदोही सीएचसी भिजवाया। जबकि एक जौनपुर के युवक ने भदोही जिले में जांच कराई थी। वह भी पॉजिटिव पाया गया है। जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के रहने वाले युवक के बारे में जानकारी जौनपुर के स्वास्थ्य महकमे को दे दी गई है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सभी संक्रमितों के गांवों में स्वास्थ्य टीम भेज दी गई है। यहां इलाकों को सील करने के साथ ही संक्रमितों के सपंर्क में आने वालों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें