फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेताजी ने स्वाभिमान पूर्वक जीने की दी प्रेरणा’

विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कटेबना में सलामी देते पीआरडी के जवान। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर आयोजित गोष्ठी में नेताजी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कटेबना में पीआरडी के जवानों ने नेताजी को सलामी दी।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया, साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए भी जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. पीएन .डोंगरे ने नेताजी के कार्यों से अवगत कराया और सभी को पराक्रमी बनने को कहा। उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमें स्वाभिमान पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दी। डॉ. कामिनी वर्मा ने नेताजी की ओर से राष्ट्रीय आंदोलन में आजाद हिंद फौज के कार्यों और योगदान पर प्रकाश डाला ।डॉ. विनय कुमार मिश्र ने कहा कि हमें नेता जी की सेवा और देश प्रेम भावना से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. हेमंत कुमार निराला ने अपने जीवन में अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। संचालन संचालन डॉ. अवधेश सिंह यादव ने किया। इस मौके पर जेपी पांडेय, डॉ. बृजेश शर्मा, आनंद तिवारी, संध्या तिवारी, डॉ. अमित गोयल ,नंदिनी, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. मनीषा आदि रहीं।
चौरी संवाददाता के अनुसार, परषोत्तमपुर स्थित आरएनएस पब्लिक स्कूल में नेताजी की जयंती पर युवा जागरण सम्मेलन हुआ। जिसका शुभारंभ सांसद रमेश बिंद ने किया। इस दौरान नशा मुक्त और शिक्षायुक्त जीवन का संकल्प लिया गया सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाहते है को देश नशामुक्त बने। विशिष्ट अतिथि अपना दल के पूर्व प्रदेश सचिव डीएम सिंह गहरवार ने जिले के युवाओं को नशा मुक्त होने का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता स्कूल के निदेशक पंकज सिंह ने किया। उन्होंने स्कूल के हर एक कक्षा में पांच असहाय और गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का एलान किया। इस मौके पर प्रबंधक नीरज सिंह, पप्पू तिवारी, राजेंद्र सिंह, विमलधर दुबे, राकेश सिंह, शुभम सिह, प्रियांशु सिंह, आलोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई के मवैया हरदोपट्टी के राम लखन पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गइ। इस मौके पर गुलाब चंद्र पाल, नीरज पाल, दिनेश कुमार आदि रहे। पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नेताजी की जयंती सुंदरबन कटेबना में मनाई गई। जवानों ने नेताजी को सलामी देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर घनश्याम, रमेश चंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र, विजयशंकर बिंद, मेहीलाल, शिवलाल, अखिलेश कुमार, धर्मराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें