फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की हत्या कर मामी फंदे से झूली

Sat, 14 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
वह भांजे को घर पर रखने से नाराज थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन


मर्यादपट्टी के पाल बस्ती निवासी सुभाष पाल नगर के एक स्कूल में शिक्षक हैं।

वह मां इसरावती देवी के नाम से दरोपुर स्थित कोटे की दूकान भी चलाते हैं।

उनकी शादी जौनपुर के रामपुर थानाक्षेत्र के सकरा निवासी सरिता के साथ वर्ष 2009 में हुई थी। सुभाष ने बताया कि बहन की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह उसके बेटे हर्षित (08) को अपने घर रखकर पढ़ाई करा रहा था।

 हर्षित को लेकर उसकी पत्नी सरिता अकसर विवाद करती और उसे उसके घर पीपरगांव भेजने के लिए कहती थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे वह दरोपुर स्थित कोटे की दूकान पर थे, उसी दौरान उनकी पत्नी ने फोन किया कि उसने हर्षित को बाल्टी में डुबोकर मार दिया और खुद मरने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर पहुंचा तो सरिता (30) ने भी फंदे से लटककर जान दे दी थी।
घटना की खबर लगते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

 कोतवाली प्रभारी अजय श्रीवास्तव, सीओ अयोध्या प्रसाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए। सीओ ने बताया कि घटना के बाद मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया है।

खबर लगते ही सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी और भदोही विधायक जाहिद बेग ने परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें