इसमें ग्रामीणों के साथ संभावित प्रत्याशियों ने भी शिरकत की।
आलाधिकारी द्वय ने ग्रामीणों से पंचायत चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
कहा कि वे मतदान को लेकर धन, जाति और धर्म के प्रभाव में न आए।
अच्छे मुस्तकबिल के लिए बिना किसी प्रभावित हुए मतदान करे। प्रशासन उनके साथ रहेगा, किसी तरह की समस्या नहीं होगी। चौपाल में ग्रामीणों ने इलाके की समस्या भी अवगत कराई।
अधिकारियों ने इसके निदान के लिए भी आश्वस्त किया। चौपाल में औराई के एसडीएम मनोज सिंह, ज्ञानपुर के सीओ श्यामशंकर पांडेय, एसओ रमेश चौबे के अलावा सुर्यदत्त पांडेय, माया मोहन, वंशीधर तिवारी, अवधेश तिवारी, शिव पूजन, सूूरज आदि रहे।