फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही ः पांच शिक्षा प्रेरकों की सेवा समाप्त

Tue, 01 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
काम के प्रति लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीघ ब्लॉक के पांच शिक्षा प्रेरकों की सेवा समाप्त कर दी है। जबकि पांच प्रेरकों का एक दिन का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


सोमवार को डीघ ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित साक्षरता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बीएसए ने जिला समन्वयकों की रिपोर्ट पर कार्रवाई की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि साक्षर भारत मिशन के तहत चयनित शिक्षा प्रेरकों को सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। प्रेरक मन लगाकर निरक्षरों को साक्षर बनाएं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन के लाभार्थी के परिवारों के निरक्षरों को प्राथमिकता के आधार पर साक्षर बनाएं। कार्य के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिला समन्वयकों की रिपोर्ट पर बीएसए ने काम के प्रति लापरवाही बरतने पर शिक्षा प्रेरक रीता पांडेय, मनोज शुक्ला, लक्ष्मी गुप्ता, वंदना मौर्य, रोशन बानो की सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा प्रेरक रमेश कुमार, दिनेश जायसवाल, ममता देवी, शकुंतला यादव, सीमा यादव का एक दिन का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा।

 जिला समन्वयक नीरज उपाध्याय, राजकुमार तिवारी, संतोष कश्यप और अतुल भारती ने बारी-बारी से साक्षरता मिशन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम त्रिपाठी, वरुण कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें