फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 38 अधिकारियों का वेतन रोका 

Thu, 28 Apr 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर विभागीय तैयारियों में पिछड़े अधिकारियों पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गाज गिर गई। तहसील दिवस, ऑनलाइन और अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों की बेहद धीमी प्रगति और कार्यों में लापरवाही पर नाराज जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने सीडीओ और पीडी समेत जिले के 38 अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दे दिया है। इस कार्रवाई ने सभी विभागों के अधिकारियों में खलबली मची है। जिलाधिकारी चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर लंबित मामलों का निस्तारण नहीं किया गया तो सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा
विज्ञापन



जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में सरकारी कामकाज बेहद लुंजपुंज स्थिति में चल रहे हैं। तहसील दिवस में आए जनसमस्याओं के तमाम आवेदन जहां लंबित पड़े हैं, वहीं आनलाइन संदर्भ के काम भी अभी इंतजार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस मसले को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और सभी अधिकारियों का वेतन रोक दिया। जिलाधिकारी ने सीडीओ, पीडी, सीएमओ, बीएसए, समाज कल्याण अधिकारी के अलावा तीनों तहसीलों के एसडीएम, तीनों सीओ, सभी नौ थानाध्यक्षों, जिला आबकारी अधिकारी, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी मनरेगा, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जलनिगम, भदोही, औराई, डीघ और अभोली ब्लॉकों के बीडीओ, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य औषधि अधिकारी, एक्सईएन सिंचाई, विकलांग कल्याण अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और भदोही और ज्ञानपुर के तहसीलदार का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर सभी लंबित पड़े कार्यों को पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से सभी विभागों के अधिकारियों में खलबली मची है। बता दें कि आगामी 14 मई को जिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की संभावना है। इसको लेकर तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें