कोइरौना थानाक्षेत्र के कूड़ीकला गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में विद्युत शार्ट-शर्किट से आग लगने से चार रिहायशी छप्पर जल गए। इससे बाइक, अनाज, बिस्तर, अभिलेख, चारपाई, नकदी, समरसेबल मशीन समेत लगभग एक लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए। दोपहर के समय में आग लगने से हवा के कारण आग और तेज हो गई। थोड़ी ही देर में छप्पर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए।
कूड़ीकला निवासी बेचन प्रसाद पांडेय के चार रिहायशी छप्पर सटे हुए हैं।
बगल में पक्का मकान भी है, लेकिन छप्पर में तमाम सामान रखे थे। छप्पर में वह खुद सोते हैं और साथ में जरूरी अभिलेख भी रखते हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में छप्पर में खींचे गए तारों में शार्ट शर्किट हो गया। इससे उसमें आग लग गई। इससे छप्पर में खड़ी बाइक, तीन चौकियां, तीन चारपाई, एक कुंतल अरहर, एक कुंतल अरहर की दाल, बिस्तर, नकदी, समरसेबल मशीन और उसके पाइप समेत एक लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें और धुआं उठते देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रयास किया, लेकिन चारों छप्पर और उनमें रखे गए सामान जलकर नष्ट हो गए। हालांकि आसपास के लोगों का नुकसान होने से बचा लिया गया।