ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में सांसद रमेश चंद्र बिंद ने ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए अपनी निधि से 35 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को दिया है।
उन्होंने कहा कि महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के एल-2 अस्पताल में संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 200 बेड हैं, लेकिन ऑक्सीजन की कमी से उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। जिसे देखते हुए उन्होंने अपनी निधि से प्लांट लगवाने के लिए 35 लाख स्वीकृत किया है। संवाद