चौरी। उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर दोहरीकरण के तहत बिछाई जा रही नई ट्रैक पर भी ग्रहण लगता दिख रहा है। तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण रविवार को मोरवा पुल के पास मिट्टी धंसने से रेलवे ट्रैक बैठ गई। इससे ट्रेनों का संचालन कासन पर किया गया। बताया जा रहा है कि अधिक बारिश होने से दोहरीकरण के लिए बिछाई गई नई ट्रैक के नीचे डाली गई मिट्टियां बैठ रही हैं, इससे एक-दो स्थानों पर ट्रैक हल्की बैठ गई है। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण कर धंस रही मिट्टी को ठीक करा दिया, लेकिन ट्रैक पर चलने वाली पैसेंजर हो या मालगाडी, एक्सप्रेस ट्रेनों को कासन पर चलाया जा रहा है।चालक ट्रैक धंसने वाले स्थान पर ट्रेनों को अत्यंत धीमी गति से ही गुजार रहे हैं।