फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। कंधिया रेलवे फाटक के समीप भदोही-बाबतपुर मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक स्कूल बस ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से भिड़ गई। इससे बस खड्ढ में चली गई। हालांकि उसमें सवार दो बच्चे साफ बच गए। इस दौरान सड़क पा रहे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर बाइक सहित तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब सात बजे वाराणसी जिले के मोहनसराय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस भदोही नगर से दो बच्चों नौवीं कक्षा की वंशिका और आठवीं कक्षा के छात्र माधव को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस कंधिया फाटक के पास पहुंची, ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए, लेकिन बस की चपेट में आने से बाइक सवार जिलेदार चौहान (45) और उनकी पत्नी सीमा (40) घायल हो गए। घायल दंपती लठिया गांव निवासी है। वे दोनों लोग दवा लेने के लिए वाराणसी जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक सड़क के बाईं तरफ और बस दाईं तरफ गड्ढे में चले गए, जबकि बाइक बस के नीचे दबी हुई थी। सूचना पाकर चौरी थानाध्यक्ष सूर्यभान हराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को भदोही के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। इस बीच मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने बाइक सहित तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें