फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मदीने वाले से मेरा सलाम कहना’

Mon, 08 Aug 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जनपद से रविवार को 11 हजयात्री मुकद्दस हजयात्रा पर रवाना हुए। सुबह बाबतपुर रवाना होने से पहले उनके दरवाजे पर उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान  हजयात्रियों से मिलने वाले हर शक्स के चेहरे को देखकर          मदीने वालों से मेरा सलाम कहना ,की पंक्तियां बरबस ताजा हो आ रही थीं। हर कोई उनसे  मुसाफा (हाथ मिलाना) कर  गले मिलते हुए   हरम शरीफ में दुआ की           दरख्वास्त कर रहा था। यहां से रवाना होने  के दौरान  बहुतो की आंखे भर आ  रही थी।
विज्ञापन

रविवार को खमरिया से जलालुद्दीन उनकी अहलिया, अब्दुल अहद व उनकी          अहलिया और हिदायतुल्लाह, खमरिया से ही अहमदीन अंसारी व उनकी अहलिया, मोइनपुर से फजलुर्रहमान व उनकी अहलिया, काजीपुर से इस्तीयाक अंसारी और उनकी अहलिया आज सुबह      अपनी निजी वाहनों से बाबतपुर के लिए रवाना हो गए। 
उन्हें रवाना करने के लिए सुबह से ही लोग पहुंच रहे थे। हजयात्री अपने अपने घरों से चल कर पैदल काफी दूर तक आए ताकि जाते जाते अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात कर सकें। हज कमेटी के जिला हज ट्रेनर हाजी आजाद खां ने बताया कि आज जनपद से कुल 11 लोग रवाना हुए। उनकी फ्लाइट दोपहर 2.30 बजे की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें