औराई/घोसिया। आजादी के 69 साल बाद भी देश के मुसलमान हाशिए पर हैं। कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों का राजनीतिक इस्तेमाल कर शोषण किया। 18 फीसदी होने के बाद भी मुसलमान आज भी अपने हक के लिए परेशान हैं। यह बातें बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद मुनकाद अली रविवार को घोसिया स्थित एक कान्वेंट स्कूल में आयोजित सम्मेलन में कही।
उन्होंने मुसलमानों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज जिस स्थिति में मुसलमान है वह खुद इसके जिम्मेदार हैं। जज्बाती होने के चलते राजनीतिक दलों ने सिर्फ इनका इस्तेमाल किया। कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों को सिर्फ ठगने का काम किया। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहती है। कमलाशंकर भारती, गुलाम मोहम्मद, बैजनाथ गौतम, राजेश यादव, सेराज अहमद, लल्लू गौतम, सफीर, चांद बाबू रहे।