फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: दोगुना हुआ उम्मीदवारों का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निकाय चुुनाव में खर्च की सीमा बढ़ा दी गई। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा सदस्यों का चुनाव का खर्च बढ़ाया गया है। 2017 के चुनाव से इस बार दोगुने से अधिक रकम प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे। इसके साथ ही नामांकन शुल्क और जमानत राशि में भी इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज, पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, सुरियावां, नई बाजार और घोसिया है। चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी तेज हो गई है। 18 नवंबर से पूर्व मतदाता सूची को लेकर आए दावे-आपत्तियों का निस्तारण करने की तैयारी हो रही है। चुनाव के लिए आयोग ने खर्च की सीमा तय कर दी है। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में दोगुने से अधिक बढ़ोतरी की गई है।
आंकड़ों के अनुसार, 2017 में नगर पालिका अध्यक्ष चार लाख, सदस्य 40 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष एक लाख और सदस्य 20 हजार खर्च कर सकते थे जबकि अब 25 से 40 वार्ड वाली पालिका में अध्यक्ष प्रत्याशी नौ लाख, जबकि 41 से 55 वार्ड वाले पालिका में 12 लाख खर्च कर सकेंगे। पालिका के सदस्यों ने 2017 में 40 हजार खर्च किया था, जबकि अब दो लाख तक खर्च कर सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी 2017 में एक लाख और अब ढाई लाख तक खर्च करेंगे। सदस्यों का खर्च 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि आयोग ने नामांकन, जमानत और चुनाव खर्च निर्धारित कर दिया है। उससे अधिक खर्च करने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि विभाग मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी में जुटा है। बताया कि 2017 में नामांकन शुल्क 500 था। अब एक हजार हो गया है। जमानत राशि आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार कर दी गई है।
गोपीगंज। अपनादल-एस पार्टी की मासिक बैठक बस स्टैंड गोपीगंज स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को हुई। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद की एक सीट पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारने का प्रयास करेगी। पांच नगर पंचायत और एक नगर पालिका के अध्यक्ष समेत सदस्य की सीटों के लिए भाजपा से गठबंधन का प्रयास जारी रहेगा।
मासिक बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ने पार्टी संरक्षक स्व. सोनेलाल पटेल और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए किया। कुशल पांडेय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों पर पार्टी कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद भदोही, गोपीगंज, नगर पंचायत नईबाजार, खमरिया, घोसिया, सुरियावां, ज्ञानपुर के वार्डों में पहुंच कर पार्टी की नीतियों से लोगों को जागरूक करेंगे। बैठक में राजेश विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, ओमचंद पटेल, ओम बाबा, मोहित कुमार, नीरज मिश्रा, लालचंद आदि रहे। संवाद
ज्ञानपुर। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर छह के नागरिकों ने सोमवार को मुख्यालय पर बच्चों को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।
जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थनापत्र एडीएम न्यायिक एसएन सिंह को देकर वार्ड निवासी मोहम्मद अकबाल ने आरोप लगाया कि वार्ड छह नगर पालिका परिषद गोपीगंज में है। दर्जनों परिवार 20 वर्ष से जीवन-यापन कर शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इस बार यह कहते हुए परिवारों का नाम मतदाता सूची से कटवाया जा रहा है कि हम लोग वोट नहीं देते हैं। निकाय सूची से मतदाताओं का नाम हटवाकर ग्राम पंचायत में शामिल कराएंगे। कहा जा रहा है कि
जाकर अधिकारियों से शिकायत कर दो। मोमिना बेगम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 20 वर्ष से परिवार नगर में शामिल होकर राशनकार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आवास, शौचालय, सड़क का लाभ ले रहा है। चुनाव नजदीक आने पर परेशानी बढ़ाई जा रही है। बीएलओ से मिलने पर कुछ नहीं किया जाता। वार्ड नंबर छह से कटे मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए वार्ड निवासी मंडलायुक्त से भी मिलेंगे। प्रदर्शन करने वालों में इफ्तेखार अहमद, जहरुन निशा, मुमताज अली, हनीफ, हमीदुल निशा, मोहम्मद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें