फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार गैंग के शूटर की खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के अपराध के खिलाफ सख्त तेवर का असर भदोही जिले में भी दिखने लगा है। 50 हजार के इनामी को ढेर करने के बाद अब पुलिस और क्राइम ब्रांच अन्य इनामी अपराधियों की तलाश में जुट गईं हैं। मुख्तार गैंग के शूटर अमजद उर्फ पिंटू की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी गई है। सभी थानों के हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट एसपी खुद ले रहे हैं।
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों पर सख्ती के लिए पुलिस की ओर से दावे तो होते हैं, लेकिन धरातल पर सब सामान्य रहता है। छोटे-मोटे गैंग का पर्दाफाश कर पुलिस पीठ थपथपा लेती है। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं। इसके बाद अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया है। गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर से लेकर इनामी बदमाशों पर नकेल कसी जाने लगी है। सोमवार को रात में डेढ़ बजे 50 हजार के इनामी दीपक गुप्ता को ढेर करने के बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस अपने-अपने थानों के अपराधियों के तलाश में जुट गई है। पूर्वांचल के साथ ही जिले में भी मुख्तार के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महीने भर में उसके दोनों शूटरों की हिस्ट्रीशीट भी खुल गई। भदोही कोतवाल श्रीकांत राय के मुताबिक इनामी अपराधी अमजद उर्फ पिंटू की हिस्ट्रीशीट दो दिन पूर्व खोल दी गई है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उसकी प्रतिदिन प्रगति ली जा रही है।
विकास दूबे को लेकर पुलिस अलर्ट
ज्ञानपुर। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित चल रहे विकास दूबे को लेकर जिले की पुलिस भी अलर्ट मोड में है। उसका अभी तक जिले से कोई लिंक नहीं मिला है, लेकिन पुलिस सतर्कता बरत रही है। एसपी ने बताया कि सभी एजेंसियों को सतर्क कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें