फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पेड़ से लटकता मिला कीचड़ से सना शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के अनेगपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह कीचड़ से सना एक एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक का पूरा शरीर भीगा हुआ था। वहीं उसके एक पैर का चप्पल घटनास्थल के पास था। दूसरा गायब था। जिससे उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की गयी।
विज्ञापन

झारखंड जिले के करमो थाना क्षेत्र के चान्हो निवासी मजदूर रामा उरांव पुत्र तिरसा भगत दो दिन पहले अपने कुछ साथियों के साथ अनेगपुर में ईट भठ्ठे पर काम करने आया था। मंगलवार की सुबह गांव से दूर डीह बाबा के पास एक जंगली पेड़ पर गमछे के सहारे कीचड़ से सने एक युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव की शिनाख्त घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर स्थित ईट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर रामा उरांव के रूप में की। साथियों के अनुसार मृतक दो दिन पहले घर से अपने अन्य साथियों के साथ भट्टे पर कार्य करने के लिए आया था। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने फारेसिंक टीम की मदद से जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला मालूम पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें