फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद, लालानगर में ओवरब्रिज की मांग

विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलते सांसद डॉ विनोद बिंद। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
लालानगर। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद बुधवार को दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले। औपचारिक मुलाकात के दौरान सांसद ने लालानगर टोल प्लाजा के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसकी स्वीकृति दी जाएगी। सांसद ने बताया कि प्रयागराज-वाराणसी सिक्सलेन पर लालानगर के पास टोल प्लाजा है। एक से दूसरे लेन पर पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। अक्सर लोग दुर्घटना में अपनी जान गवां देते हैं। टोल प्लाजा के पास यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। इस स्थान के आसपास बड़ी आबादी को रोजाना हाईवे क्रॉस करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें