जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दबंगों पर एमडीएम में जहर डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान नेब्बू लाल प्रजापति पिछड़ी जाति से हैं।
इससे गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग गत छह माह से उन्हें परेशान कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि दबंग किस्म के लोग कभी मध्याह्न भोजन में जहर डालने तो कभी रात में 12 बजे घर पर आकर धमकी देते हैं।
पत्रक में यह भी बताया कि गांव के विद्यालय में चयनित एक महिला शिक्षामित्र महीनों से विद्यालय नहीं आती। उसके खिलाफ शिकायत करने के बाद संबंधित लोग उसे आए दिन परेशान कर रहे हैं।
इसी तरह गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग आबादी की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं लेकिन सरकारी भूमि होने से उस पर कब्जा नहीं होने दे रहा हूं।
आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका भी केंद्र पर कभी उपस्थित नहीं होती। ग्राम प्रधान होने के नाते इसका विरोध करने पर संबंधित लोग आए दिन धमकी दे रहे हैं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से अविलंब कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरिशंकर, गोविंद दास, रामबाबू, हरीलाल, अमृतलाल, विजय कुमार, बेनी प्रसाद, राज कुमार, रामजी, वृजलाल श्रीराम, रमेश, कांता, शिवशंकर, राजू, राजकुमार, पार्वती, लोलारख, शेषधर, सीता देवी, प्रभावती देवी, सुशील पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।