फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में सुबह-शाम भीड़, दोपहर में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। जिले में कोरोना कर्फ्यू जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है लोगों की लापरवाही भी दिखने लगी है। आलम यह है कि बाजारों में सुबह-शाम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कार्रवाई के बाद भी व्यापारी से लेकर आमजन चेत नहीं रहे। गोपीगंज और भदोही नगर में गाइडलाइन तार-तार हो रही है। बढ़ते संक्रमण के बाद भी काफी लोग बिना मास्क के टहलते दिखते हैं। वहीं दूसरी ओर दोपहर होते-होते बाजार और सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर ने शासन से लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। यही कारण है कि सरकार ने पहले दो दिन, तीन दिन और बाद में सीधे 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया। शुरूआती दिनों में लोग काफी सतर्क दिखे और घरों में रहना ही उचित समझा, लेकिन जैसे-जैसे कर्फ्यू की अवधि आगे बढ़ रही है लोग बेपरवाह भी होते जा रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को गोपीगंज, भदोही, चौरी, ज्ञानपुर समेत अन्य बाजारों में सुबह 10 बजे तक लोगों की भीड़ दिखी। दोपहर में सन्नाटा रहा जबकि शाम को फिर लोग घरों से बाहर निकले।
लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज नगर में कोरोना कर्फ्यू का असर देखने को नहीं मिल पा रहा है। खरीदारी में ना तो सोशल डिस्टेंस बन पा रही है ना ही उन्हें कोविड-19 से डर है। 25 फीसदी लोग बगैर मास्क के टहलते नजर आ रहे हैं। गोपीगंज नगर में सुबह सात से 11 बजे तक सिर्फ सब्जियों, किराना, दूध जैसे जरूरी सामानों के दुकान को खोलने का निर्देश दिया गया है, लेकिन नगर के 75 प्रतिशत व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के आधे शटर खोल कर खुलेआम लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें