फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में ओपीड़ी से अधिक खून की जांच, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बदलते मौसम में वायरल फीवर, मलेरिया और मियादी बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में तीन हजार से अधिक लोगों ने उपचार कराने के लिए खून की जांच कराई। पर्ची कटवाने और लैब के बाहर खड़े लोगों में कई बार कहासुनी तक हो गई। जांच अधिक होने से कई बार मशीन गर्म होकर बंद हो गई।
विज्ञापन

बदलते मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सूर्य की तीखी किरणों से दिन में उमस है तो रात में हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। इसमें हल्की सी लापरवाही भी लोगों को अस्पताल पहुंचा दे रही है। वायरल फीवर के मरीज अस्पताल में अधिक पहुंच रहे हैं। चिकित्सक एहतियातन दवा देने के पहले खून की जांच भी करा रहे हैं। इससे जांच केंद्र पर भीड़ अधिक हो रही है। मंगलवार को दोपहर एक बजकर 40 मिनट तक 918 लोग ओपीड़ी पहुंच चुके थे, जबकि 3229 लोगों के खून की जांच की गई।
लैब में कार्यरत ओम प्रकाश, सुधीप, रोहित (एलटी), सुधांशु कश्यप आदि ने बताया कि सरकारी, प्राइवेट और सीएचसी, पीएचसी के मरीज भी खून की जांच कराने आते हैं। इससे भीड़ हो जाती है, लेकिन जांच की जाती है। सोमवार को 3229 लोगों के खून की जांच हुई। इस दौरान जल्दी के चक्कर में लोगों में कहासुनी भी हुई। डॉ. रोहित ने बताया कि इस समय ज्यादातर बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, आंख में जलन आदि के मरीज आ रहे हैं। इन्हें दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी पर जांच की मुक्कमल व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को यहां आना पड़ता है। खून की जांच कराने आए महेश ने बताया कि जांच कराने में बड़ी दिक्कत होती है। जांच केंद्र पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की है, जिससे लोग कतार में खड़े रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें