फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत संग मनी बकरीद, इबादतगाहों में हुई नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में रविवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। अलसुबह स्नान के बाद ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की गई। उसके बाद कुर्बानी और शीरनी बांटने का दौर शुरू हुआ। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन के अफसरों संग चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

बकरीद पर्व को लेकर जनपद में शनिवार से ही उत्साह नजर आ रहा था। ईदगाह व मस्जिदों में पूरे दिन साफ सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया था। रविवार की सुबह स्नान के बाद लोगों ने ज्ञानपुर के ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र मे ईद ऊल अजहा बकरीद का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। नए परिधान मे सजधज के साथ निकले मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने आस पास मस्जिदों मे नमाज अदा की। नगर में गिराई व फूल बाग स्थित ईदगाह में नमाज नमाज पढ़ी गई। गिराई में हाफिज अनिसुल कादरी और फूल बाग वाले ईदगाह पर हाफ़िज गुलाम मुर्तुजा ने नमाज अता कराया। नमाज के के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद चकसहाब मे हाफिज फजल, मौलाना हफीज, बर्जी खुर्द में मौलाना दिलावर, खानापुर गांधी में मौलाना फतेह मोहम्मद ने नमाज अता करायी। अपर जिलाधिकारी शैलेद्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर योगेंद्र साहू, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, निरीक्षक हरिकेश सिंह, संतोष कुमार राय, शशि कांत यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पर्व के मद्देनजर नगर में पुलिस के जवानों ने रूट मार्च किया। इसी तरह सुरियावां, घोसिया, औराई, चौरी, मोढ़ आदि क्षेत्रों में भी अकीदत के साथ बकरीद का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें