इसी के साथ वे अपनी जमीन भी बनाने का कार्यक्रम भी करने में पीछे नहीं है। शुक्रवार को जहां पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्र ने मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों का हालचाल लिया था। वहीं शनिवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष छोटे लाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों से हालचाल लिया।
उन्होंने प्रदेश सरकार के वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय के बारे में विस्तार से बताया। साथ में महासभा जिलाध्यक्ष डीएन यादव भी लगे रहे। कहा कि मूल्यांकन बहिष्कार करने के आंदोलन से संगठन की एकजुटता को बल मिला है। इस मौके पर जिला महासचिव समर बहादुर शर्मा, राजबली विश्वकर्मा, आशुतोष दुबे, अंकित तिवारी, योगेंद्र प्रसाद, राकेश शुक्ला, सीताराम यादव, मनोज बिंद, सूरेंद्र कुमार, प्यारे लाल, उपेंद्र, लालचंद, सुशील पटेल आदि रहे।