फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : आज बीस केंद्रों पर पड़ेंगे वोट, मतगणना 27 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मतदान केंद्रो पर पहुंची। शुक्रवार को सुबह आठ से दोपहर चार बजे तक मतदान होगा। स्नातक के लिए 15 और शिक्षक एमएलसी के लिए ने पांच केंद्रो पर मतदान होगा। दोनों में 13 हजार 883 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी केंद्रो पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला मुख्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान से जुड़े कागजात और उपकरण सहेजते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम शैलेष कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। डीएम ने पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी मतदान कार्मिक पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों की ब्रीफिंग के बाद उन्हें निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। डीएम ने बताया कि स्नातक के लिए 15 और शिक्षक के लिए पांच समेत कुल 20 मतदेय स्थल पर मतदान होगा। जिसमें स्नातक के लिए 12 हजार 423 मतदाता और शिक्षक निर्वाचन में 1460 मतदाता शामिल होंगे। एसपी अभिनव त्यागी ने कहा कि सभी केंद्रो पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मतगणना 27 अक्तूबर होगा।
-
ये पहचान पत्र अनिवार्य
डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान में पहचान पत्र अनिवार्य होगा। कहा कि जिन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं, उन्हें मतदान से पूर्व अपनी पहचान स्थापित करने के लिए उक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अगर किसी के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं होगा तो वह 10 वैकल्पिक दस्तावेज का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य सरकार, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्था में नियोजित जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है।
विज्ञापन


आज बंद रहेगी मदिरा की दुकानें


डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनाव के मद्देनजर 23 अक्तूबर को जिले में मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि शराब, भांग आदि की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। उक्त बंदी के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा। उन्होंने आबकारी अधिकारी को इसका पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें