फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा अंदाज: पंफलेट टांगकर सदन पहुंचे विधायक जाहिद बेग, बीडा महायोजना रद्द करने की मांग; लगाया गंभीर आरोप

Mon, 29 Jul 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: बीते साल निकाय चुनाव के दौरान सुरियावां में अटल प्रतिमा अनावरण के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ मंच पर पहुंचने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे का नारा लगाकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा कि अटल सर्वमान्य नेता हैं।
विज्ञापन
गेट के बाहर जाहिद बेग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही विधायक जाहिद बेग सोमवार को विधानसभा सत्र में अनोखे अंदाज में पहुंचे। अपने शरीर पर प्रदेश में बढ़ते अपराध और 42 साल बाद स्वीकृत हुए बीडा के महायोजना को रद्द करने की मांग करने वाला पंपलेट चिपकाकर सदन पहुंचे जाहिद बेग आकर्षण का केन्द्र बने रहे।

विज्ञापन


उन्होंने जनहित में बीडा की महायोजना रद्द करने की मांग उठाई। लखनऊ के विधानसभा भवन में सोमवार से मानसून सत्र की शुरूआत हो चुकी है। सदन के पहले ही दिन भदोही विधायक जाहिद बेग अनोखे अंदाज में विधानसभा भवन पहुंच गए।

सदन में जाने से पहले उन्होंने अपने सीने पर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और अपराध को लेकर पंफलेट चिपकाया था। जिसमें उन्होंने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा के अमृतकाल में उत्तर प्रदेश को हत्या, बलात्कार, पुलिस कस्टडी में बलात्कार, दलित महिला के हत्या व बलात्कार, दलितों के खिलाफ अत्याचार और पेपरलीक मामले में नंबर वन बताया।
विज्ञापन


इसके अलावा आरक्षण विरोध, अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने, भ्रष्टाचार, बिजली कटौती, बेरोजगारी और जुमलेबाजी में भाजपा को नंबर वन बताया। इसके अलावा पीठ पर चिपकाए गए पंपलेट में उन्होंने भदोही विकास प्राधिकरण की 42 साल बाद जारी हुए मास्टर प्लान का विरोध करते हुए उन्हें जनहित में रद्द किये जाने की मांग की।

अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं जाहिद बेग
भदोही विधायक अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसके पहले भी कई बार ये साइकिल से सदन पहुंचे हैं। वहीं अक्सर अपने शरीर पर पंपलेट चिपकाकर सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें