फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 16 लाख से बनीं तीन सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर ने रविवार को घोसिया नगर पंचायत में तीन नव निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। जिला विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से बनी इन सड़कों की लागत 16 लाख रुपये है।
विज्ञापन

चेयरमैन बेबी एबरार के पति एबरार अली ने विधायक का स्वागत किया। सड़कों का निर्माण होने से एक दशक से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।
घोसिया नगर पंचायत की बदहाल सड़कों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था। धनराशि स्वीकृत होने के बाद जिला विकास अभिकरण (डूडा) की धनराशि से सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली। जिसमें वार्ड नंबर तीन में स्वामी विवेकानंद स्कूल से रामलाल गौण तक चार लाख की लागत से और विजय गौतम के मकान से जमुना के मकान तक भी चार लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया।
इसी तरह वार्ड नंबर पांच में सेराज के मकान से गोपाल के मकान तक आठ लाख की लागत से बनी सड़क की किया लोकार्पण हुआ।
भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि हर एक निकायों से लेकर गांवों तक शासन की मंशा के अनुरूप काम हो रहे हैं। मौके पर सभासद जमील अहमद, वाजिद अली, आशु तिवारी, चुन्नू, दयाशंकर गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें