फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिशन स्वच्छता को लगेंगे पंख; नगर पंचायत के बेड़े में शामिल हुई दो कूड़ा गाड़ियां

Wed, 16 Apr 2025 07:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वार्ड में समय से कूड़ा उठान हो इसके लिए 16 लाख की दो कूड़ा गाड़ियां नगर पंचायत के बेड़े में शामिल की गई। अब इनसे समयानुसार स्वच्छता अभियान को धार दी जाएगी और जनता को राहत मिलती नजर आएगी।
 
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ियों की शुरूआत करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने को लेकर नगर पंचायत के बेड़े में दो कूड़ा वाहन शामिल किए गए हैं। 16 लाख की लागत से आए दो कूड़ा वाहनों का चेयरमैन डॉ. घनश्यामदास गुप्ता ने बुधवार को शुभारंभ किया। कूड़ा वाहन आने से नगर में समय से कूड़ा उठान हो सकेगा।

विज्ञापन


ज्ञानपुर नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। जिसमें 22 से 24 हजार की आबादी निवास करती है। नगर से हर दिन करीब दो से तीन टन कूडा कचरा निकलता है, लेकिन कूड़ा निस्तारण का बेहतर इंतजाम न होने से कई मोहल्लों में समय से कूड़ा उठान नहीं हो पाता। जिसके कारण वार्ड के खाली प्लांट कूड़ा घर बन जाते हैं।

इस समय नगर पंचायत के पास 10 कूड़ा वाहन हैं। अब नगर पंचायत के बेड़े दो और कूड़ा वाहन शामिल हुए हैं। 16 लाख की लागत की दो छोटी टैंपों में गिला और सूखा कचरा अलग-अलग रखा जा सकेगा। कूड़ा उठान के बाद उसे एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जाएगा। जिससे कूड़े का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन


चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि नगर वासियों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना उद्देश्य है। लोगों की शिकायत रहती थी कि समय से कूडा उठान नहीं होता है। इनकी मांग पर दो कूडा वाहन 16 लाख रुपये की लागत से क्रय किया गया है। कुल 10 कूडा वाहन है। इसमें चार ट्रैक्टर, चार टेंपो, दो टोटो है। मौके पर कमलेश श्रीवास्तव, रमेश पासी, रंजीत गुप्ता, लकी श्रीवास्तव, सोहित रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें