फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्टोर में घुसकर कर्मचारी को जमकर पीटा, फिर मुंह पर थूका; मामूली बात पर आग बबूला हुए थे दबंग

Sat, 26 Apr 2025 08:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शनिवार को पीपा पुल के एक कर्मचारी को पीट दिया, फिर उसरे मुंह पर थूक दिया। 
विज्ञापन
पिटाई के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक स्थल सीतामढ़ी में शनिवार शाम को दबंगों ने सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपा पुल के एक कर्मी को स्टोर रूम में घुसकर पीटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ डाले। आरोप है कि इससे भी मन नहीं भरा तो मुंह पर थूंक दिया। धमकी भी दे गए कि गंगा पार मिश्रपुर (मिर्जापुर) की ओर आए तो अंजाम बुरा होगा। इस घटना को लेकर सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपापुल के कर्मी दहशत में है। मारपीट करने वालो में दो युवक और दो महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञापन


पीड़ित मुरली ने बताया कि शाम को तीन बजे एक ऑटो मिश्रपुर की ओर जा रहा था। ऑटो सीतामढ़ी की ओर पीपा पुल पर रोक दिया। काफी देर रोकने के बाद दोनों ओर गाड़ियों का जाम लगने लगा। यह देख मुरली पीपा पुल पर गए। वहां से ऑटो रिक्शा हटाने को कहा। आरोप लगाया कि इस पर शराब के नशे में गाड़ी में बैठे दो युवक उनसे उलझने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: टायर भ्रष्ट होने से बेकाबू होकर पलटी कार, नाबालिग चालक की मौत; मां घायल    
विज्ञापन


स्थिति देख मुरली सीतामढ़ी घाट के ऊपर बने पीपा पुल के स्टोर रूम में चला आया, लेकिन नशे में धुत मनबढ़ युवकों ने पीछा करते हुए स्टोर रूम में घुसकर मुरली की पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ दिए और उसके मुंह पर थूक दिया। बीच बचाव में एक अन्य कर्मी को भी चोट लगी है। घटना को लेकर पीपा पुल के कर्मी दहशत में हैं। 
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीटेक पास निकला साइबर अपराधी, 10 आईफोन, कार, दो लैपटॉप व नकदी बरामद; तीन बदमाश अरेस्ट

मनबढ़ युवकों की पहचान मिर्जापुर के मिश्रपुर निवासी के रूप में हुई है। कर्मी ने सीतामढ़ी चौकी पर तहरीर दी है। कोईरौना प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि तहरीर कॉपी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें