फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: टायर भ्रष्ट होने से बेकाबू होकर पलटी कार, नाबालिग चालक की मौत; मां घायल

Sat, 26 Apr 2025 08:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में कार हादसे में नाबालिग चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर टायर भ्रष्ट होने से चार पहिया वाहन पलट गया। हादसे में नाबालिग चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय किशोर अपनी मां को लेकर माधोसिंह से औराई की तरफ आ रहा था। इस बीच अचानक टायर भ्रष्ट होने से वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर पर पलट गया। 

विज्ञापन


ये है मामला
औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया निवासी फरहान पुत्र रिजवान (15) अपने पिता की कार में मां रूमी (32) को लेकर माधोसिंह से औराई की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह घोसिया के सामने एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा ही था कि अचानक कार का टायर भ्रष्ट हो गया। जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण खो गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीटेक पास निकला साइबर अपराधी, 10 आईफोन, कार, दो लैपटॉप व नकदी बरामद; तीन बदमाश अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी औराई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने 15 वर्षीय फरहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां का उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाक नागरिक को वापस भेजा, LIU ने लिया एक्शन; वाराणसी में बढ़ी सुरक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें