फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रेमी के रिहाई के लिए टॉवर पर चढ़ी नाबालिग प्रेमिका

विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के पीछे टावर पर चढ़ी किशोरी को उतारते लोग। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के पीछे वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घनी बस्ती के बीच बने टावर पर किशोरी के चढ़ने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब 45 मिनट तक चले ड्रामे के बाद वह नीचे उतरी।गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर 14 में घनी बस्ती के बीच मोबाइल टावर है। टावर के चारों ओर करीब 12 से 14 फीट ऊंची बाउंड्री है। गोपीगंज कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार को टावर के पास पहुंची और ऊपर चढ़ गई। उसको टावर के ऊपर देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

किशोरी के अनुसार उसके प्रेमी को पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार किया है। जिसे छुड़ाने के लिए वह टावर पर चढ़ गई है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब 45 मिनट तक समझाने बुझाने के बाद किसी तरह उसे टावर से नीचे उतारा गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पहले किशोरी को भगाकर युवक ले गया था। जिसे पुलिस बरामद कर लाई थी और आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब वहीं किशोरी टावर पर चढ़कर उसके रिहाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें