मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री में महिलाओं के लिए सरकार ने काफी छूट प्रदान किया। प्रदेश के अंदर 40 नई रजिस्ट्री कार्यालय बनए जा रहे हैं। एआईजी स्टांप से कहा कि वह डीएम से समन्वय स्थापित कर जमीन चिन्हित करें। जिससे भदोही और औराई में कार्यालय बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि कोई बुर्जुग और दिव्यांग व्यक्ति रजिस्ट्री कार्यालय आता है तो अधिकारी कार्यालय गेट पर जाकर उन्हें नि:शुल्क सहायता प्रदान करेंगे। इस मौके पर एआईजी स्टांप पंकज कुमार सिंह, उप निबंधक ज्ञानपुर राजेश तिवारी, भदोही अर्चित शिवम मिश्रा, औराई आनंद शुक्ला आदि रहे।