फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केंद्रीय राज्य मंत्री ने आइटी सेल को दी सलाह, बोले- सोशल मीडिया का करें सही प्रयोग

Sun, 07 Apr 2024 08:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: जनरल वीके सिंह ने कहा कि यूपी पहले बीमारू राज्य था, लेकिन अब देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। रामराज्य की कल्पना सभी के लिए है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा अपने संगठन और कार्यकर्ता की मजबूती के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि सेना और भाजपा की सोच में राष्ट्र सर्वोपरि है। 2013 में इसी सोच के कारण मैं भाजपा से जुड़ा। एक दशक से जनता की सेवा कर रहा हूं। सोशल मीडिया एक प्रभावी हथियार है। इसका सही प्रयोग करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

विज्ञापन


वह रविवार को भदोही के पटेल नगर स्थित एक लॉन में भाजपा के वालेंटियर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया एक प्रमुख हथियार है। कॉपी-पेस्ट करने से बचें। सरकार के 10 साल के विकास को आइटी के माध्यम से जनता तक पहुचाएं।

विज्ञापन


कहा कि बूथ अध्यक्ष को चाहिए वह समय-समय पर कार्यों की मानीटरिंग करें। गांव में घर-घर जाएं, लोगों से संवाद बनाएं। प्रधानमंत्री के मूलमंत्र में गरीब, युवा, किसान और महिला शामिल हैं। उन्होंने वालेंटियर से कहा कि विपक्ष से सतर्क रहे। 
विज्ञापन


इसके पूर्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्यय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदेमातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा विकास, प्रदीप सिंह, राजेंद्र बघेल, मनीष पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें