फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने भ्रमण कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के एनसीसी कैडेटों ने बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाल जन-जन में स्वच्छता का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य वृंदा पसैम ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता पखवारा का आयोजन किया जा रहा है। जागरुकता रैली सोनखरी, फूलबाग, ज्ञानपुर रोड, राजमार्ग चौराहा होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते समय तख्तियों पर लिखे नारे, स्लोगन और घर-आंगन, पास-पड़ोस को स्वच्छ रख बीमारियों से बचा जा सकेगा जैसे नारे भी बुलंद होते रहे। नगर भ्रमण कर रही रैली जन-जन को स्वच्छता के प्रति आकर्षित कर रही थी। रैली में स्कूल के शिक्षेणत्तर कर्मी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्लासों के बच्चे भी सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें