इस दौरान प्रत्याशियों को दिए जाने वाले बिल का अवलोकन किया।
सभी स्थानों पर बिल-बाउचर सही नहीं मिला। चेतावनी देते हुए पक्का बिल प्रत्याशियों को देने का निर्देश दिया।
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों का खर्च निर्धारित कर दिया गया है। प्रत्याशी कम खर्च दिखाने के चक्कर में आफसेट प्रिटिंग प्रेस के संचालकों से जुगलबंदी कर
कच्चे बिल बाउचर के कागजात को दर्शाने का प्रयास करते हैं।
प्रत्याशियों की मनमानी को रोकने के लिए आचार संहिता प्रभारी और अतिरिक्त एसडीएम आशीष कुमार ने पटेल नगर, पुलिस लाइन के समीप, दुर्गागंज तिराहा समेत आधा दर्जन प्रिटिंग प्रेस पर छापेमारी कर स्थिति का अवलोकन किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने संचालकों को निर्देश दिया कि प्रत्याशियों को पक्के बिल बाउचर दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।